जनदर्शन में आमजनों की सुनी गई समस्याए
November 11, 2025संवाददाता रोहित यादव
संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् जनदर्शन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा। जनदर्शन में आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।




