तहसील साहू संघ बसना का चुनाव संपन्न
November 11, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा. छग प्रदेश डॉ.निरेंद्र साहू के निर्देशानुसार महासमुन्द जिलाध्यक्ष धरमदास साहू के अनुसंशा से 09 नवंबर 2025 को तहसील साहु संघ बसना का ग्रामीण, परिक्षेत्रीय मंडल तथा तहसील स्तर का समाजिक चुनाव हर्षोल्लास एवं उमंग एवं समाजिक एकता के संदेश देते हुए तेलीय कुल देवी भक्त शिरोमणि कर्मा माता मंदिर परिसर बोहारपार धाम में शांति पूर्ण संपन्न हुआ।
पांच परिक्षेत्र में से बंसुला परिक्षेत्रीय साहु समाज में क्रमशः अध्यक्ष उमेश साव, उपाध्यक्ष मोहन साव संघठन सचिव योगेश्वर साव महिला उपाध्यक्ष मोंगरा साव महिला संघठन सचिव मोहिनी साव , बड़े साजापाली परिक्षेत्र से क्रमशः अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू मुकुंदा, उपाध्यक्ष रामकली साहू संघठन सचिव मायाराम साहू महिला उपाध्यक्ष देवती साहू महिला संघठन सचिव सुशीला साहू, परिक्षेत्र बरोली समाज में क्रमशः अध्यक्ष चंद्रप्रकाश साव( मीनू भैया) उपाध्यक्ष हेमचंद साव केवटापाली संगठन सचिव हेमचंद्र साव चोरभट्ठी महिला उपाध्यक्ष हेमलता साव महिला संगठन सचिव प्रेम बाई साव, परिक्षेत्र साकरा जोंक में क्रमशः अध्यक्ष कुंजराम साहू उपाध्यक्ष गोविन्द साहू संगठन सचिव मुरलीधर साहू महिला उपाध्यक्ष लिनिजुकता साव महिला संगठन सचिव लता साहू परिक्षेत्र भंवरपुर बोहारपार साहु समाज में क्रमशः अजित साव उपाध्यक्ष स्वराज साव संगठन सचिव रेशमलाल साव महिला उपाध्यक्ष नंदिनी साव महिला संगठन सचिव पार्वती साव निर्वाचित हुईं।समस्त ग्रामीण पदाधिकारी, परिक्षेत्रीय पदाधिकारी तथा आजीवन सदस्यों द्वारा मिलकर तहसील चुनाव में मतदान किया गया जिसमें अध्यक्ष महेंद्र साव उपाध्यक्ष प्रकाश साहू संगठन सचिव नन्दकुमार साहू महिला तहसील उपाध्यक्ष नूतन साव तथा महिला तहसील संगठन सचिव पद पर केकती साहू विजयी हुईं।निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल साहू थे।जीत के बाद समस्त पदाधिकारीयों ने कर्मा माता की पूजा आरती कर मिठाईयाँ बांटी गई।




