स्वास्थ्य एम्बेस्टर कार्यशाला में सिखा स्वस्थ जीवन का पाठ यूनिसेफ,  ए.सी.ई. और जिला डीईओके सहयोग से हुआ कार्यशाला का आयोजन

स्वास्थ्य एम्बेस्टर कार्यशाला में सिखा स्वस्थ जीवन का पाठ यूनिसेफ, ए.सी.ई. और जिला डीईओके सहयोग से हुआ कार्यशाला का आयोजन

November 7, 2025 0 By Ajeet Yadav


संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। स्वास्थ्य, जल, स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विगत दिवस एक दिवसीय स्वास्थ्य एम्बेस्टर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन का पाठ सिखा।
यूनिसेफ, ए.सी.ई. संस्था और जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कुल 48 शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला में विशेष अतिथि के तौर पर राज्य समन्वयक यूनिसेफ श्री आशीष, ए.सी.ई. संस्था सेक्रेटरी श्री महेश, सहायक संचालक श्रीमती सरोज खलखो, जिला समन्वयक यूनिसेफ श्री शास्त्री कुमार जिला समन्वयक एस.बी.एम. श्री मदन प्रेमी मौजूद रहे।