सिलादेही (बिर्रा)में पांच दिवसीय श्याम कार्तिक मेला महोत्सव 05 नवंबर से आरंभ
November 4, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा- महानदी हसदेव नदी संगम तट पर स्थित माँ सती दाई की पावनधरा ग्राम सिलादेही में पांच दिवसीय श्याम कार्तिक मेला महोत्सव का भव्य आयोजन इस वर्ष 05 नवंबर 2025 से 09 नवंबर 2025 तक जीवनदायिनी हसदेव नदी के तट पर किया जाएगा।
मेला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कमलेश जांगड़े (सांसद, जांजगीर-चांपा) उपस्थित रहेंगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गगन जयपुरिया (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा) करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में गोपी सिंह ठाकुर (भाजपा उपाध्यक्ष, शक्ति), आशीष तिवारी (मंडल अध्यक्ष, बम्हनीडीह), श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती अमृत बाई चौहान, श्रीमती संतोषी बाई पटेल, जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह छोटू बाबा, सोनू जायसवाल, गोकुल जायसवाल, रोहित चंद्रा,एकादशिया साहू, मणीलाल कश्यप,कमलेश कश्यप शामिल होंगे।



