जिला पंचायत सीईओ ने रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारी का लिया जायजा जिले में 2 से 4 नवम्बर तक मनाया जाएगा राज्योत्सव शासकीय विभागों की लगाई जाएगी विकास प्रर्दशनी
October 31, 2025
संवाददाता चंद्रभान यादव
जशपुर:- जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिला में 2 नवंबर से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव की तैयारी का लिया जायजा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशान्त कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि जिले में रणजीता स्टेडियम में राज्योत्सव
मनाया जाना है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहेंगे।
कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को अपने अपने विभाग से संबंधित शासकीय योजनाओं और विकास से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जानी है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभाग को आवंटित स्टालों का अवलोकन करने और अपने विभागीय योजनाओं से संबंधित बैनर पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं।जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा इसके लिए संबंधित विभागों को कलाकारों का चयन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच पंडाल एवं स्टॉल निर्माण की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था,बांस बल्ली विद्युत आपूर्ति, जनरेटर,माइक साउंड सिस्टम की व्यवस्था,लोक कला नृत्य व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, कार्यक्रम स्थल पर पानी टैंकर,चलित सुलभ शौचालय,साफ सफाई की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था , इंटरनेट आदि सम्पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।