15 हजार की रिश्वत लेने वाले चिकित्सा अधिकारी निलंबित
October 31, 2025
स्वास्थ्य विभाग ने रिश्वत लेते पकड़े गए एक चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा जिला सक्ती के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर द्वारा 17 अक्टूबर 2025 को डॉ. पटेल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद डाक्टर.को 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। इस आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है।
राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए डॉ. पटेल को 17 अक्टूबर 2025 से प्रभावशील निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग बिलासपुर को निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वे मूलभूत नियम के अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे।