ईडी ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, डीजीपी ऑफिस में मेल पहुंचते ही मचा हड़कंप
October 31, 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। डीजीपी ऑफिस को गुरुवार सुबह एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया था कि शास्त्री भवन स्थित ईडी के रीजनल ऑफिस में RDX रखा गया है।
मेल मिलते ही चेन्नई पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ईडी ऑफिस को खाली कराया गया और परिसर में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। करीब दो घंटे तक चली तलाशी में इमारत के हर हिस्से की जांच की गई।
पुलिस के मुताबिक धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि बी-विंग के तीसरे ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर बम रखा गया है। यह मेल एक अज्ञात प्रेषक की आईडी से भेजा गया था।
सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई एंटी-सैबोटेज जांच में ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी इमारत खंगाली गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि वहां कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से धमकी भरे मेल के स्रोत का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह जानबूझकर दहशत फैलाने की कोशिश लगती है। फिलहाल मामला फर्जी धमकी के रूप में दर्ज कर आगे की जांच जारी है।