बिर्रा में राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ
October 30, 2025(बिर्रा राम नाम सप्ताह डेढ़ सौ साल से चली आ रही है परम्परा)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – यज्ञ समीति बिर्रा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित डेढ़ सौ साल से अधिक समय से चली आ रही परंपरा श्री “राम नाम जप सप्ताह महायज्ञ” का शुभारंभ राजमहल के पास देव आह्वान पूजा अर्चना कर हुआ ।आयोजन का यह 155 वां वर्ष है। विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। मुख्य यजमान के रूप में हेमेंद्र रमण सिंह (राहूल बाबा) और श्रीमती संयुक्ता सिंह जी सहित यज्ञ समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराया गया।अन्य वरणीय पंडितों में पं. चित्रभानू पांडेय,पं.भागवत प्रसाद पांडेय, गुलाबचंद तिवारी, नरोत्तम पांडेय, राघवेन्द्र पांडेय,विजय तिवारी, सप्त विप्र बंधुओं द्वारा राम नाम जप किया जा रहा है।पुजेरी एवं ज्योति कलश रक्षक ताराचंद वैष्णव हैं। राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ सुबह मठ मंदिर से राजमहल बिर्रा के युवा राजकुमारों एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा किर्तन भजन कर राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतीमा को यज्ञस्थल लाया गया तत्पश्चात देव आह्वान वेदी पूजन कर जय जयकारे के साथ किर्तन मंडलियों द्वारा सीताराम सीताराम राधेश्याम राधेश्याम का भजन के साथ सुबह 11.55 मिनट पर शुभारंभ हुआ।जिस समय शुरू हुआ है उसके आठवें दिन जय जयकारे के साथ समापन होगा।इस बीच दूरदराज से किर्तन मंडलियों का आगमन होता है।समीति द्वारा सभी किर्तन मंडलियों को सम्मान स्वरूप नगद राशि से सम्मानित किया जाता है। प्रतिदिन सुबह-शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता। आयोजन के सफल संचालन हेतु मार्गदर्शन में श्री लाल रेवती रमण सिंह (लालबाबा जी), गीता प्रसाद तिवारी,विजय बहादुर सिंह संरक्षक हेमेंद्र रमण सिंह राहूल बाबा, चेतन बाबा, सोमू बाबा, मोनू बाबा, छोटू बाबा, सुबू बाबा,जीवनचंद यादव,निलांबर सिंह,श्रवण कुमार कश्यप,मणीलाल कश्यप, एकादशिया साहू,कुलकीत साहू, कुंजीलाल देवांगन, प्रकाश देवांगन, उमेश कुमार कश्यप, राजकमल कर्ष, सुरेश कर्ष, पंचराम कश्यप,लक्ष्मण पटेल,नंदलाल श्रीवास,लक्ष्यनाथ देवांगन, तेरसराम कश्यप, अमरनाथ कश्यप,सौखीलाल पटेल, रोहन लाल कश्यप,भागवत नामदेव, राजकुमार थवाईत, लखनलाल देवांगन, रामनारायण थवाईत,एकांश पटेल,जगराम पटेल,सम्मेलाल यादव, गोवर्धन प्रसाद देवांगन, रामकुमार देवांगन, नरेंद्र यादव, तिजाऊराम पटेल,कैलाश महापात्र, मन्नूलाल पटेल, फिरत सिंह, रामकुमार धीवर, जागेश्वर प्रसाद कहरा,राजू(क्रांति) कश्यप,बिसाहूराम देवांगन,चमरू साहू,फागूलाल साहू सहित यज्ञ समिति के सदस्य व समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं। 06नवंबर को यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति-सहस्त्रधारा-ब्राह्मण भोजन के साथ संपन्न होगा।













