पामगढ़ में 2 नवंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा   (नवोदित भागवताचार्य अर्जून महराज जी के सानिध्य में बहेगी राधाकृष्ण की रसधारा)

पामगढ़ में 2 नवंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा (नवोदित भागवताचार्य अर्जून महराज जी के सानिध्य में बहेगी राधाकृष्ण की रसधारा)

October 27, 2025 0 By Ajeet Yadav


जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा -नगर पंचायत पामगढ़ में तंबोली परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ 2 नवंबर को कलशयात्रा के साथ होने जा रहा है। कथावाचक आचार्य पं दिलीप कुमार पाण्डेय जी (अर्जून महराज बिर्रा) होंगे।कथा का समय दोपहर तीन बजे से हरि इच्छा तक।कथा स्थल पंजाब नेशनल बैंक पामगढ़।कथा प्रसंग में 2 नवंबर को भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं वेदी पूजन,3 को भागवत कथा महात्म्य, परीक्षीत चरित्र,4 ध्रुव चरित्र, कपिल देवहुति सत्संग,5 जड़ भरत , प्रहलाद चरित्र,6 को गजेन्द्र मोक्ष,समुद्र मंथन, वामनावतार रामावतार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंदोउत्सव,7 को श्रीकृष्ण बाल लीला गोवर्धन पूजा,8 को श्रीकृष्ण रूख्मणी मंगल विवाहोत्सव,9 को सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष, चढ़ोत्तरी कथा विश्राम,10 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर अर्जून लाल तंबोली, श्रीमती सरस्वती तंबोली,दिलहरण,जीवन,केशर,रवि,प्रकाश, चंद्रशेखर, मुकेश, जगदीश थवाईत सहित तंबोली परिवार व शुभचिंतक स्नेहीजन जुटे हुए हैं।

टीप फोटो संलग्न