ग्राम गोविंदा में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ संगीतमय श्री शिव पुराण ज्ञान यज्ञ कथा

ग्राम गोविंदा में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ संगीतमय श्री शिव पुराण ज्ञान यज्ञ कथा

October 25, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रू-जांजगीर – जांजगीर चांपा जिला के अंतर्गत बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोविंदा के भागोडीह में कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ परमपिता परमेश्वर अखिल ब्रह्मांड के नायक श्री भोलेनाथ जी एवं पार्वती की महान कृपा से संगीतमय श्री शिव पुराण ज्ञान यज्ञ कथा जिसमे कथा ब्यासपीठ महराज पंडित भागीरथी पाण्डेय जी(करनौद वाले) है

वह अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराया जा रहा है,इस भागवत कथा में वरन आचार्य कोमल प्रसाद मिश्रा जी (हसौद) वाले है एवं इस संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में संगीत में गायक कार एवं आर्गन मास्टर गणेश देवांगन, सहयोगी गायक कार दुर्गा प्रसाद डडसेना, तबला वादक तिलकराम विश्वकर्मा,पेड मास्टर संतोष कंवर है ।
यह कथा 23 अक्टूबर दिन गुरुवार से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई,यह कलशयात्रा कीर्तन डीजे करमा के साथ राधे राधे के गुंजन करते करते यज्ञ स्थल से निकल कर ग्राम भ्रमण करते हुए हसदेव नदी पहुंची जहां से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल में पहुंच कर विश्राम किया गया ।वही 30 अक्टूबर दिन गुरुवार को हवन, बेलपत्र वर्षा, कपिला तर्पण, सहस्त्र धारा ,आरती, शांति, ब्राम्हण भोजन, देव विसर्जन कार्यक्रम होगा,जिसमे समस्त क्षेत्रवासी को कथा श्रमण करने हेतु आमंत्रित किया जा रहा आप सभी अपना समय निकाल कर कथा श्रवण करने पहुंचे,इस आयोजन को लेकर पूरे ग्राम वासी कार्य कर रहे है।