बिर्रा – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 17 से 24 अक्टूबर तक विकासखण्ड अंतर्गत समिति स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वही शनिवार को सेवा सहकारी समिति करनौद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम को सफल बनाते हुए किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं कृषि विभाग के विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे एग्रीस्टेक पंजीयन संबंधी जानकारी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,
किसान समृध्दि योजना (नलकूप), स्वायल हेल्थ कार्ड योजना, सौर सुजला योजना, धान खरीदी नेशनल मिशन आन इडिबल आयल योजनांतर्गत आयल पाम योजना जैसे अन्य योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। सरकार की महत्वपूर्ण एग्रीस्टेक योजना मे किसानों को पंजीयन में समस्या हो रही थी, उसमें सुधार कर किसानों की समस्या का समाधान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, सेवा सहकारी समिति करनौद के अध्यक्ष घन्नू डडसेना,प्रभारी प्रबंधक रथलाल डडसेना,कम्प्युटर आपरेटर कमल चन्द्रा,रवि जलतारे,विक्रेता जगदीश चन्द्रा, *हेमंत जायसवाल,* लिपिक लक्ष्मी पटेल, भृत्य शिव देवांगन, चौकीदार राजेन्द्र जांगड़े सहित ग्रामीण किसान मौजूद रहे।