बिर्रा – मां चंडी देवी की पावनधरा दाऊ मुहल्ला बिर्रा में स्मृति शेष विष्णु कर्ष (सीएएफ आरक्षक)व स्मृति शेष विक्रम कर्ष के पावन स्मृति (वार्षिक श्राद्ध) निमित्त मोक्ष कामार्थ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 10 नवंबर को भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ होने जा रहा है।
व्यासपीठ पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भागवताचार्य आचार्य श्री राजेन्द्र महराज टेमर सक्ती होंगे।कथा का समय दोपहर तीन बजे से राधे कृपा तक।भागवत कथा का पावन प्रसंग में 10 नवंबर को भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं वेदी पूजन देव आह्वान भागवत महात्म्य कथा गौकर्ण उपाख्यान,11 को अवतार वर्णन,राजा परीक्षित की कथा, ध्रुव चरित्र,12 को कपिल देवहुति सत्संग,सती चरित्र, प्रहलाद चरित्र,13 वामनावतार रामावतार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंदोउत्सव 14 को बाल लीला गोवर्धन पूजा छप्पन भोग महारास,15 को गोपी उद्धव प्रसंग श्रीकृष्ण रूक्मिणी मंगल विवाहोत्सव 16 को सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष भागवत धर्म आदेश,17 तुलसी तर्पण चढ़ोत्तरी यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा और 18 नवंबर को वार्षिक श्राद्ध महाभंडारा के साथ भागवत कथा का समापन होगा। प्रतिदिन सुबह तुलसी परिक्रमा वेदी पूजन संकीर्तन होगा।
आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती छतबाई कर्ष -अनंदराम कर्ष, श्रीमती अंजली – हेमचंद कर्ष, श्रीमती रजनी -राजकमल कर्ष,राखी खीखराम बरेठ,छाया रमेश कुमार कर्ष जयंती देवी स्व घनश्याम कर्ष,लक्ष्मीन मनहरण कर्ष,मंजू सुरेश चंद कर्ष, डिम्पल कर्ष,ममता कर्ष, लोकरंजन कर्ष,कुनाल कर्ष,सुमीत कर्ष, मोहनीश बंटी कर्ष, खगेंद्र रिंटू कर्ष, वंदना , दामिनी,सुमन,कुमुदिनी , अनन्या,ओम सहित शुभचिंतक स्नेहीजन जुटे हुए हैं।