राज्योत्सव 2025 की तैयारियां तेज़, पीएम मोदी के ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के लिए राजेश सिंह राणा बने नोडल अधिकारी
October 25, 2025
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2025 को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर स्थित सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘दिल की बात’ के लिए आईएएस राजेश सिंह राणा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राजेश सिंह राणा, जो वर्तमान में क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं, कार्यक्रम की सभी तैयारियों का समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को सभी कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। राणा लगातार अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन के साथ संपर्क में हैं, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का संचालन सुचारू और भव्य रूप में किया जा सके। श्री राणा द्वारा उक्त आदेश के जारी होने के पश्चात् से ही उक्त कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों, अस्पताल प्रबंधन से लगातार संपर्क साध रहे हैं और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सारी व्यस्थाएं सुनियोजित ढंग से सुनिचित करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। श्री राणा द्वारा आज दिनांक 24.10.2025 को भी हॉस्पिटल परिसर का समुचित निरीक्षण किया गया, जिसमें अधीनस्थ अधिकारियों को समस्त कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने एवं कार्यक्रम को भव्य रूप देने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्थल पर सुरक्षा, आवागमन और मंच व्यवस्था की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, मुख्य सचिव विकासशील, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, अस्पताल में हृदय चिकित्सा से लाभान्वित हुए करीब 3,000 बच्चों और उनके परिजनों से संवाद करेंगे। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘दिल से दिल तक’ के संदेश को साकार रूप देना है।
राज्योत्सव 2025: अब तक का सबसे हाई-प्रोफाइल आयोजन
इस बार का राज्योत्सव कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे और 1 नवंबर की शाम तक राज्य में रहेंगे। दो दिनों में उनके पांच अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित हैं, जिनमें विधानसभा भवन का लोकार्पण, आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन, और ‘दिल की बात’ मुख्य आकर्षण होंगे।5 नवंबर को राज्योत्सव के समापन और अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। राज्य बनने के 25 सालों में यह पहला अवसर होगा जब देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे दोनों नेता राज्योत्सव में शामिल होंगे।
राज्य सरकार ने नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की
राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के आगमन से जुड़े सभी कार्यक्रमों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है:
मनोज पिंगुआ, एसीएस गृह एवं जेल – राज्योत्सव, विधानसभा भवन लोकार्पण और प्रधानमंत्री से जुड़े सभी कार्यक्रमों के प्रमुख नोडल अधिकारी।
सोनमणि बोरा, प्रमुख सचिव ट्राइबल – आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण के लिए जिम्मेदार।
एस. प्रकाश, सचिव परिवहन एवं संसदीय कार्य – नवीन विधानसभा भवन उद्घाटन के प्रभारी।
भुवनेश यादव, सचिव समाज कल्याण एवं प्लानिंग – राज्योत्सव शुभारंभ और मुख्य मंच व्यवस्था।
एस. भारतीदासन, सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा – राज्योत्सव स्थल पर प्रदर्शनी आयोजन।
राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा – सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल में ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी।
डॉ. प्रियंका शुक्ला, कमिश्नर हेल्थ सर्विसेज – ब्रम्हकुमारीज ध्यान केंद्र के उद्घाटन की प्रभारी।
रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ की नई पहचान
राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर यह राज्योत्सव न केवल प्रशासनिक दृष्टि से बल्कि राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर भी सबसे हाई-प्रोफाइल आयोजन माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश-विदेश में चर्चित योजनाओं और परियोजनाओं का शुभारंभ होने की संभावना है।राज्य सरकार ने इस अवसर को “विकास और आत्मगौरव के संगम” के रूप में मनाने की तैयारी की है।