मां लक्ष्मी की विदाई भजन पर भावूक हुए श्रद्धालु
October 24, 2025बिर्रा – श्री महालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति दाऊ मुहल्ला बिर्रा में दीप पर्व दीपावली में पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजन उत्सव मनाया गया। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी, सहयोगी गुलाबचंद तिवारी, विकास तिवारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराया गया।इस बीच जसगीत गायन पार्टी, रंगोली प्रतियोगिता और विविध आयोजन किया गया। सुबह-शाम आरती समय आयोजन समिति सहित ग्रामवासी शामिल हुए।यज्ञ हवन पूर्णाहुति पश्चात महाआरती के साथ मां का विसर्जन भजन में वासुदेव तिवारी आसू महराज ने मां की विदाई भजन सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। विसर्जन में सभी मातृस्वरूप माताओं बहनों ने पीले वस्त्र धारण कर मां की विदाई किया। विसर्जन विदाई यात्रा बिर्रा दाऊ मुहल्ला से महावीर चौक दीवान मुहल्ला दाऊ बाबा चौरा घनवासागर तालाब साहू मुहल्ला शांति चौक होते हुए चंडी मंदिर बस स्टैंड समतला तालाब में विसर्जन किया गया।जगह जगह आतिशबाजी से मां का विसर्जन किया गया।डीजे की धून और भक्तिमय वातावरण में युवाओं ने इस आयोजन को सफल बनाया है।



