प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

October 24, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है।

मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम करनपुर निवासी स्व. पुसनी बाई का सांप के काटने से 06 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई।

मृतिका के निकटतम वारिस उनके नाती नवीन राम, सुनील राम, सुनीता बाई एवं नीलम बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।