मुख्यमंत्री ने बगिया में सुनी लोगों की समस्या आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने बगिया में सुनी लोगों की समस्या आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश

October 22, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने गृह ग्राम बगिया में जनदर्शन आयोजित कर आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री से आम नागरिकों ने मांगों एवं समस्याओं को रखा कुछ आवेदनों में तत्काल समाधान किया गया।
जनदर्शन में आए ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।