दीपावली पर बिर्रा को मिली आपातकालीन सेवा हेतु जीवनदायिनी एम्बुलेंस की सौगात
October 21, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया जी ने अपने 15 वें वित्त से ग्राम पंचायत बिर्रा दीपावली पर्व पर मां चंडी मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में बिर्रा अस्पताल को जीवनदायिनी एम्बुलेंस की सौगात दी।इस अवसर पर भारतीय कुष्ठ निवारण संघ कात्रेनगर चांपा के सचिव सुधीर देव जी,लोमश राम साहू, लक्ष्मीकांत सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।सभी का ग्राम पंचायत बिर्रा की ओर से शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू ने की। विशेष अतिथि गीताराम तिवारी, रितेश रमण सिंह,मनोज कुमार तिवारी, मणीलाल कश्यप, डॉ आकृति शुक्ला,आशीष तिवारी मंडल अध्यक्ष,श्रवण कुमार कश्यप, अभिराम कश्यप,सोनू जायसवाल, डॉ कमल किशोर बरेठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सुधीर देव जी ने कहा कि जन सेवा सबसे बड़ी सेवा है और हर राजनीतिक व्यक्ति को जनता के हीत में काम करने आगे आना चाहिए। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने सभी को दीप पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि बिर्रा क्षेत्र में बड़े दिनों से एक एम्बुलेंस सेवा की मांग की जा रही थी तो इस मांग पर अपने 15 वें वित्त से जनहीत जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अपने जिला पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों को पानी का टेंकर प्रदान किया गया था। और शव फ्रीजर सहित विभिन्न संस्थाओं को वाटर कूलर आदि लगवाया गया था।आगे बिर्रा क्षेत्र के 10वीं 12 वीं के बच्चों का परीक्षा केंद्र बिर्रा को ही बनाए जाने की मांग की गई है।कार्यक्रम को गीताराम तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, आशीष तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया और अंत में जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह ने आभार व्यक्त किया। मां चंडी देवी और एम्बूलैंस की विधिवत पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर सचिव रोहित पटेल, उपसरपंच श्रीमती विमला गोपाल कश्यप, छोटेलाल केंवट हेमंत कुमार साहू एकांश पटेल,धनसाय कश्यप छतबाई कर्ष विमला चौहान राधेश्याम केशरवानी कमल कटकवार बुदेश देवांगन पंचराम कश्यप राजकुमार कश्यप, संतोष कश्यप, नारायण कश्यप लखनलाल देवांगन सम्मेलाल यादव सुरेश कुमार चित्र भानू पांडेय राघवेन्द्र पांडेय दूर्गा प्रसाद डडसेना जीवनलाल साहू संजू साहू, कुंजी लाल देवांगन, मनहरण सोनवानी, अवधेश कुमार कश्यप,शोषक प्रसाद केशरवानी भोलाराम देवांगन सहित बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।










