बिर्रा थाना में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन,थाना प्रभारी ने पत्रकारों को दी बधाई

बिर्रा थाना में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन,थाना प्रभारी ने पत्रकारों को दी बधाई

October 21, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा -बिर्रा थाना में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू द्वारा किया गया,जहां सभी पत्रकार बंधुओं को मिठाई भेंटकर दीपावली की बधाई दी गई। बिर्रा थाना में थाना प्रभारी जयकुमार साहू के नेतृत्व में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलन समारोह मनाया।वही थाना प्रभारी जयकुमार साहू ने पत्रकारों को व्यक्तिगत रूप से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके परिजनों की उत्तम स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना की।पत्रकारों से समन्वय बनाकर काम करने कि बात कहीं वहीं पत्रकारों को मिठाई भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर चित्र भानू पांडेय जितेन्द्र तिवारी दूर्गा प्रसाद डडसेना, जीवनलाल साहू,संजू साहू,सुरेश कुमार, राघवेन्द्र पांडेय,हेमंत कुमार जायसवाल,एकांश पटेल,कमल खूंटे,सरोज यादव,डीके देवांगन, मोहनलाल सहित थाना स्टाप उपस्थित थे।