वरिष्ठ पत्रकार उचित शर्मा को पितृ शोक,साईं नगर कॉलोनी, जोरा से सुबह 11ः30 बजे मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा
October 17, 2025
रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार उचित शर्मा के पिता श्री भवानी शंकर शर्मा (रिटायर्ड फूड ऑफिसर) का आज 15 अक्टूबर बुधवार को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल, गुरुवार 16 अक्टूबर को किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास साईं नगर कॉलोनी, जोरा से सुबह 11ः30 बजे मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी।
स्वर्गीय भवानी शंकर शर्मा अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे वरिष्ठ पत्रकार उचित शर्मा, प्रशांत शर्मा, विक्रांत शर्मा, अभिलाषा भट्ट, रचना शर्मा, प्रगति शर्मा के पिता, अनीश भट्ट, संतोष शर्मा और संजीव शर्मा के ससुर थे।
बेहद मिलनसार और सौम्य स्वभाव के धनी स्वर्गीय भवानी शंकर शर्मा ने अपने जीवनकाल में ही नेत्रदान की घोषणा की थी। उनके नेत्रदान की प्रक्रिया पूरा हो चुकी है। उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनके परिवार जनों ने भी नेत्रदान करने का संकल्प लेते हुए कहा कि जल्द ही डिक्लेरेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।