स्व-सहायता समूहों की मेहनत में रंग भरेंगें बिहान बाजार , प्रशासन की पहल से बिक्री की विशेष व्यवस्था
October 16, 2025मिट्टी के दिए सहित विभिन्न उत्पादों को लगाया जाएगा स्टॉल
19 अक्टूबर तक प्राथमिक शाला बरियाडीह परिसर में लगेगा बिहान बाजार

दीपावली पर्व नजदीक आते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं मिट्टी के दिए बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।


समूहों के द्वारा 5500 से अधिक मिट्टी के दिये तैयार
जिगड़ी ग्राम पंचायत में सक्रिय महिला स्व-सहायता समूह ने इस बार लगभग 5500 से अधिक मिट्टी के दिए तैयार किए हैं।

रंगों और सुन्दर आकृतियों से सजाया गया दिया
इन दीयों को बनाने में प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जा रहा है। समूह की महिलाओ के द्वारा सुंदर डिज़ाइनों, रंगों और आकृतियों मे सजाया गया हैं। साथ ही आकर्षक तरीके से पैकेजिंग की गई है। इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कला को भी नई पहचान मिल रही है। महिला स्व सहायता समूह में कार्यरत महिलाओ ने लगभग 5500 तैयार किए गए दिए और उनके लिए बिक्री स्थल हेतु उपलब्ध कराया गया है।
बिक्री के लिए जिला प्रशासन की पहल
स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर मार्केटिंग की व्यवस्था की गई है। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा शनि मंदिर के पास प्राथमिक शाला बरियाडीह में 16 से 19 अक्टूबर तक बिहान बाजार लगाया जा रहा है।




