बिर्रा – दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा डभराखुर्द में आयोजित अखंड नवधा रामायण के सप्तम दिवस राम दरबार में रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें बहनों ने भाग लिया और राम हनुमान शिव शंकर भोलेनाथ गणेश की चित्रकला के साथ जन जागरूकता वृक्ष है तो कल है आदि थीम पर रंगोली के माध्यम से अपनी कलाकृति बनाई गई।सूषमा पटेल और योगेश्वरी पटेल द्वारा राम दरबार में सीया राम की सुंदर कलाकृति को प्रथम विजेता का पुरस्कार दिया गया।
वहीं दक्षिणमुखी हनुमान जी की हू-ब-हू रंगोली कामाक्षी और लता चंद्रा को द्वितीय विजेता घोषित किया गया अन्य सभी प्रतिभागियों को नगद राशि से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर यज्ञ समिति द्वारा 251-251- रूपये, विजय पटेल कम्प्यूटर सेंटर की ओर से नगद राशि और शुभम् थवाईत डेलीनिड्स बिर्रा की ओर से सभी को एक एक गिफ्ट प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण में आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी विकास तिवारी सहयोगी रघुनाथ दास वैष्णव खगेश्वर दास वैष्णव मनहरण पटेल पन्नालाल पटेल मोतीराम पटेल सुरेश कुमार सुदामा प्रसाद चंद्रा रामकृपाल पटेल गौकरण पटेल साखीराम पटेल टीभू चंद्रा रामेश्वर सहित बड़ी संख्या महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।