बैंक अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, रिश्वतखोरी पर CBI की कार्रवाई
October 13, 2025
टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सीबीआई टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मानस भवन शाखा में फील्ड ऑफिसर विकास भारती को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सीधी निवासी कांतिलाल सोनी की शिकायत पर की गई, जिन्होंने मुद्रा लोन स्वीकृति के लिए रिश्वत मांगे जाने की बात कही थी।
कांतिलाल सोनी ने कुछ समय पहले एसबीआई की मानस भवन शाखा में मुद्रा लोन के लिए आवेदन किया था। उनकी मुलाकात फील्ड ऑफिसर विकास भारती से हुई, जिन्होंने कांतिलाल को बताया कि उनकी पात्रता केवल 10 लाख रुपये तक के ऋण की है। आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, कांतिलाल को सूचित किया गया कि उन्हें 5 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ है। हालांकि, लोन की स्वीकृति के लिए चेक जारी करने की एवज में विकास भारती ने 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी। कांतिलाल द्वारा रिश्वत देने से इनकार करने पर चेक जारी करने से मना कर दिया गया।
इसके बाद, कांतिलाल ने जबलपुर के सीबीआई कार्यालय विजय नगर में शिकायत दर्ज कराई। सीबीआई ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और फोन पर दोनों के बीच बातचीत को रिकॉर्ड किया। शनिवार शाम को विकास भारती ने कांतिलाल को रिश्वत की राशि के साथ बैंक में मिलने बुलाया। जैसे ही विकास भारती ने 10,000 रुपये की रिश्वत ली, सीबीआई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने बैंक शाखा और विकास भारती के निवास पर छापेमारी कर लोन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए। कार्रवाई में डीएसपी एके मिश्रा, यूपी सिंह, राहुल तिवारी, नितेश सिंह और अन्य अधिकारी शामिल थे। मामले की जांच जारी है।