डभराखुर्द नवधा रामायण भक्ति में जूट रहे हैं श्रद्धालू   (17 अक्टूबर को होगा मानस गायन प्रतियोगिता)

डभराखुर्द नवधा रामायण भक्ति में जूट रहे हैं श्रद्धालू (17 अक्टूबर को होगा मानस गायन प्रतियोगिता)

October 12, 2025 0 By Ajeet Yadav


जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा डभराखुर्द में अखंड नवधा रामायण में मानस गायन हेतु दूर दूर से मानस प्रेमी श्रद्धालु शामिल हो रहें हैं।महिला मानस मंडली भी शामिल होकर गायन वादन और प्रवचन कर राम का गुणगान कर रहे हैं।सभी आए हुए मानस प्रेमी श्रद्धालुओं के लिए भोजन और आवास व्यवस्था समीति द्वारा की गई है। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी बिर्रा वाले प्रतिदिन सुबह-शाम 7 बजे विधिवत पूजन और आरती करा रहें हैं। शामिल मानस मंडलियों का चयन कर चयनित कार्ड दिया जा रहा है और चयनित मानस मंडलियों के बीच 17 अक्टूबर की रात्रि मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सर्वश्रेष्ठ गायन वादन और प्रवचन पर विशेष पुरस्कारों में 15001,10001,7001,5001,4001,3501,3101,2501 सहित क्रमशः नगद राशि और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।इस बीच कल पंचम दिवस रंगोली प्रतियोगिता और सप्तम दिवस थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें भी नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर रघुनाथ दास वैष्णव पुरूषोत्तम दास वैष्णव नरोत्तम दास वैष्णव खगेश्वर दास वैष्णव मनहरणलाल पटेल शत्रुघन पटेल शिवनाथ पटेल लखनलाल चंद्रा पन्नालाल पटेल सुदामा प्रसाद चंद्रा नर्मदा पटेल घनश्याम पटेल गंगाराम केंवट महेंद्र कश्यप मोतीराम पटेल सुरेश कुमार साखीराम पटेल रघुनाथ पटेल टीभू चंद्रा कृष्णों कश्यप प्रेमलाल पटेल गोरेलाल पटेल चमरा पटेल जैतराम पटेल राजाराम पटेल गौकरण पटेल गोटीलाल सहित ग्रामवासी जुटे हुए हैं।