डीएवी प्रिंसिपल का अत्याचारों से तंग आकर विद्यार्थि और अभिभावक कर रहे कठोर कार्यवाही की मांग अवगत के बाद भी प्रबंधन मौन
October 9, 2025बचेली।
डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल चेतना शर्मा पर विरोध का तूफ़ान अब कक्षाओं से निकलकर सोशल मीडिया की दीवारों तक जा पहुँचा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर विद्यार्थी और अभिभावक लगातार हैशटैग चला रहे हैं।
छात्रों का आरोप है कि चेतना शर्मा का व्यवहार असहनीय हो चुका है। “ट्रांसफर नहीं, बर्खास्तगी चाहिए। अगर वे दूसरी जगह भेज दी गईं, तो वहाँ भी शिक्षक और विद्यार्थी परेशान होंगे,” एक छात्र ने कहा।
अभिभावकों ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा – “हमारे बच्चों को डर और तनाव नहीं, शिक्षा और सकारात्मक माहौल चाहिए। प्रबंधन को अब कठोर कदम उठाना ही होगा।”
सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट और तीखे कमेंट सामने आ रहे हैं। कई यूज़र्स ने उन्हें “हिटलर प्रिंसिपल” तक कह डाला है।
अब बड़ा सवाल यह है कि बढ़ते आक्रोश और डिजिटल विरोध के बीच चेतना शर्मा कब तक बचेली में पद पर बनी रहती हैं और प्रबंधन कब तक चुप्पी साधे रहता है।






