डभराखुर्द में अखंड नवधा रामायण की कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली गई

डभराखुर्द में अखंड नवधा रामायण की कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली गई

October 8, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा -दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा डभराखुर्द में हर साल की तरह श्रीरामचरितमानस कृत अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ 8 अक्टूबर को किर्तन भजन से ग्राम भ्रमण करते हुए कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र कृष्ण महराज जी (बिर्रा वाले) ने गांव तालाब में वरूण देव आह्वान कर बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं बहनों के कलश में जल भरवाया गया।कलशयात्रा गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली जो ग्राम भ्रमण करते हुए भैरव बाबा मंदिर स्थित गांव तालाब से जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंची। हनुमान मंदिर से प्रभु राम जानकी और भाई लक्ष्मण की प्रतिमा को आरती उतारते हुए यज्ञ स्थल पर विराजमान किया गया।कल 9 अक्टूबर की सुबह रामायण का शुभारंभ वेदी पूजन देव आह्वान के साथ होगा। सहयोगी वरणीय पंडित रघुनाथ दास वैष्णव,मुख्य यजमान खगेश्वर दास वैष्णव सपत्नीक, मनहरण पटेल सपत्नीक कलश धारण कर शामिल हुए। नवधा रामायण में मानस गायन प्रतियोगिता के लिए प्रतिदिन शामिल मानस गायन पार्टी का चयन किया जाएगा। जिनको 17 अक्टूबर की रात मानस गायन प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।जिसका प्रथम पुरस्कार 15001 रूपये, द्वितीय 10001 रू, तृतीय 7001 रू, चतुर्थ 5001 रु,पंचम 4001 रू, षष्ठम 3501 रू,सप्तम 3001 रू, अष्टम 2001रू,नवम 1501 रू, दशम 1301 रू,एकादश 1201रू, द्वादश पुरस्कार 1001 रू व चैलेंज शील्ड सहित सभी मानस मंडलियों को उचित सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।इस बीच पंचम दिवस आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता और सप्तम दिवस रांगोली प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन को लेकर पुरूषोत्तम दास वैष्णव नरोत्तम दास वैष्णव शत्रुघन पटेल शिवनाथ पटेल लखनलाल चंद्रा रघुनाथ पटेल सुदामा प्रसाद चंद्रा मोतीराम पटेल सुरेश कुमार साखीराम टीभू चंद्रा पटेल रामकृपाल पटेल रमेश कुमार पटेल जीतराम चंद्रा पन्नालाल पटेल ग्राम बैगा घसियाराम पटेल कौशल कुमार कृष्णों कश्यप प्रेमलाल पटेल नर्मदा पटेल घनश्याम पटेल गंगाराम केंवट महेंद्र कश्यप,टीकाराम पटेल सुरेंद्र कश्यप दिनेश रामेश्वर पटेल चमरा पटेल जैतराम पटेल राजाराम पटेल सहित समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

टीप फोटो वीडियो संलग्न