कोटेतरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ
October 8, 2025(राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी सक्ती के मुखारविंद से बहेगी राधा कृष्ण की रसधारा)
बिर्रा – सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत कोटेतरा में स्व. जीवनलाल साहू जी के पावन स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ हुई।रथ पर कथाकार राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी विराजमान होकर बड़ी संख्या में महिलाएं और बहनें कलश धारण कर ग्राम भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंची कथा का शुभारंभ संध्याकालीन समय में राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी के मुखारविंद से बहेगी राधा कृष्ण की रसधारा।कथा का समय दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक।कथा प्रसंग में आज़ 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात वेदी पूजन,देव आह्वान,राजा परीक्षित जन्म कथा महात्म्य सुनाई जाएगी।9 को महाभारत कथा , अवतारों की कथा,10 को सृष्टि वर्णन , वामनावतार,11 को सूर्यवंश की कथा, श्री रामावतार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा,12 को नंदोउत्सव, बाल लीला, गिरीराज पूजन, छप्पन भोग,13 को कंस वध, श्री कृष्ण द्वारिकापुरी गमन, रूक्मिणी मंगल (विवाहोत्सव),14 को श्रीकृष्ण के अनन्य विवाह,सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष कथा विश्राम तथा 15 अक्टूबर को उत्तर पूजन, तुलसी पूजन,यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न होगा। आयोजन को लेकर श्रीमती श्यामबाई साहू, शिवकुमार,कांता साहू,दामेश्वर साहू,चुनेश्वर साहू,रमेश कुमार, अहिल्या बाई, कार्तिक, सावित्री, निलेश कुमार, भूपेंद्र साहू,हेमचरण,भूवन, सुंदर, जयशंकर साहू सहित समस्त सहयोगी जन कोटेतरा (जैजैपुर) जुटे हुए हैं।








