(बिर्रा दशहरा महोत्सव रात्रिकालीन कार्यक्रम में निर्मला ठाकुर और चंपा निषाद ने समां बांधा)
बिर्रा – दशहरा महोत्सव बिर्रा के इतिहास में पहली बार विराट दशहरा महोत्सव का आयोजन में ग्राम पंचायत बिर्रा दशहरा महोत्सव समिति और समस्त ग्रामवासीयों द्वारा ऐतिहासिक आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम 35 फीट ऊंची रावण का पुतला पर पटाखों से सजाकर दशहरा मैदान को सजाया गया है और कहार मुहल्ला से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।राजमहल बिर्रा चौक पर एक रथ पर राम की वानरी सेना,रावण की आसुरी सेना और राजमहल बिर्रा के युवा राजकुमार सवार होकर दीवान मुहल्ला ठाकूरदेव मुहल्ला दाऊ मुहल्ला बस स्टैंड चंडी मंदिर होते हुए ग्राम भ्रमण करते हुए जगह जगह आतिशबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंचे जहां राम-रावण युद्ध का नजारा प्रस्तुत किया गया। जगह जगह आतिशबाजी किया गया।रामलीला मंडली के डायरेक्टर श्रवण कुमार कश्यप और नंदलाल श्रीवास ने राम रावण युद्ध का जीवंत झांकी के साथ बहुत सुंदर नजारा दिखाए। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया और लोगों को बुराई पर अच्छाई की प्रतीक जीत की शंखनाद की।राम और लक्ष्मण की भूमिका में शुभम पांडेय और भूपेंद्र पांडेय दोनों भाईयों ने बढ़िया अभिनय किया। हनुमान जी सहित वानरी सेना ने भी शानदार अभिनय किया।वही रावण का अभिनय दबंग गोपाल पटेल के दल में असूर सेना विभिन्न रूपों में नज़र आए। रात्रिकालीन कार्यक्रम में निर्मला ठाकुर और चंपा निषाद नाईट में मुख्य अतिथि बिलाईगढ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, ज़िला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोहन कुमारी साहू सरपंच श्रीमती पिलीबाई साहू सहित सभी महिला पंच व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।सभी अतिथियों का शाल श्रीफल मोमेंटो से सम्मानित किया गया।विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझे आमंत्रित कर विराट दशहरा महोत्सव में बुलाए इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद आज बिर्रा की नगरी मुझे मायका नजर आ रहा है जहां इस बेटी का आपने इतना सम्मान किया और दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है कहकर अपनी शुभकामनाएं दी।वही मोहन कुमारी साहू ने उपस्थित अपार जनसमूह का आभार व्यक्त किया कि आप सभी ने मुझे जिला पंचायत सदस्य की जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरकर आपकी समस्या जिला पंचायत तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास होगा। आयोजन को लेकर बिर्रा सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह संरक्षक लाल रेवती रमण सिंह गीताराम तिवारी विजय बहादूर सिंह अर्जून महराज चेतन प्रताप सिंह पियुष सिंह प्रतीक
प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू मणीलाल कश्यप पत्रकार चित्रभानू पांडेय सुरेश कुमार राघवेन्द्र पांडेय संजु कमल देवचंद यादव सुरेश कुमार कर्ष लखनलाल देवांगन मनहरण सोनवानी सम्मेलाल यादव सौखीलाल पटेल बजरंग साहू कृष्णा साहू नरेंद्र यादव अमन कहार रोहित पटेल सचिव भोलाराम देवांगन धनसाय कश्यप खेदू राम छतबाई कर्ष विमला चौहान एकांश पटेल कमल कटकवार गोपाल कश्यप राहूल कश्यप छोटेलाल केंवट हेमंत साहू रमेश कुमार साहू सहित समस्त ग्रामवासी जुटे हुए थे।
पुलिस की व्यवस्था चुस्त रही
विराट दशहरा महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन और यातायात पुलिस चौकन्ना दिखी।
बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू ने लोगों से अपील की है कि दशहरा महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अनैतिक गतिविधियों पर विशेष नज़र रखी जाएगी व दशहरा मैदान या आसपास धारदार हथियार चाकू ज्वलनशील पदार्थ और हाथों में कड़ा पहनने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही थी और कार्यक्रम निर्विघ्न सम्पन्न हुआ।