बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले के सभी 476 ग्राम पंचायतों में मनरेगा रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।
आयोजित रोजगार दिवस में प्रमुख रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अधिनियम के तहत पंजीकृत श्रमिकों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने तथा योजना के प्रावधानों की जानकारी दिया गया तथा वर्तमान में चल रहे ग्राम सभा में अधिक से अधिक श्रमिकों को उपस्थित होकर आगामी वर्ष मनरेगा वार्षिक कार्ययोजना सह लेबर बजट में सभी आवश्यक कार्यों का अनुमोदन कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत निमार्णाधीन आवासों में प्रगति लाने, व श्रममूलक कार्यों को प्रारंभ करने की तैयारी के संबंध में परिचर्चा किया गया। सुशासन एवं पारदर्शिता में एक नया पहल करते हुए जिले के सभी 476 ग्राम पंचायतों में क्यू.आर. कोड चस्पा किया गया है। जिसके माध्यम से सभी मनरेगा श्रमिक एवं नागरिक विगत् 03 वर्षों में स्वीकृत सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं,
की भी जानकारी श्रमिकों को रोजगार दिवस के दौरान दिया गया। रोजगार दिवस में कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, मेट एवं आवास मित्र, स्थानीय जनप्रतिनिधी सहित मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।