भाजपा अधिकृत प्रत्याशी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह (सोनू) को रामकमल सिंह ने हराया

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह (सोनू) को रामकमल सिंह ने हराया

February 18, 2025 0 By Ajeet Yadav

मुंगेली// मुंगेली जिले के कद्दावर नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह (सोनू ) को भारी वोटो से ग्राम पंचायत धनगाव च निवासी रामकमल सिंह परिहार ने निरजाम जनपद सदस्य पद पर करारी शिकस्त दी है, दोनों के बीच काटे टक्कर देखने को मिली हैं, बताते चले कि रामकमल सिंह परिहार को गौ सेवा के लिए क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध हैं, उनके गौ सेवा को दूर दूर से लोग देखने आते है, कलेक्टर श्री राहुल देव ने भी गौ सेवा कार्यक्रम में पहुंचकर उनकी प्रशंसा की थी, डॉ गुप्ता ने भी उनके गौ सेवा कार्यक्रम में पहुंचकर काफी प्रशंसा व तारीफ की थी, रामकमल सिंह परिहार अपने क्षेत्र में समाजिक कार्यों के लिए जाने जाते है, बड़े बड़े समाजिक कार्यों को वर्षों से वो करते आए हैं, रामकमल सिंह की इस जीत से क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह है, लोगो में भविष्य में होने वाले विकास कार्यों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है ,