प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS के साथ पकड़े गए दो आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा जेल
October 7, 2025चंद्रभान यादव
जशपुरनगर :-
पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत,बिलाई टांगर टोली निवासी राशिद अली व प्रेमनगर निवासी लक्की अंसारी एक सफेद कलर की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13- AS -4048 में हैं,व अपने पास काफी संख्या में प्रतिबंधित नशीली SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल को रखे हैं, व तिलडेगा चौक पत्थलगांव के पास बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम के साथ रवाना होकर,मुखबिर के बताए स्थान तिलडेगा चौक के पास जाकर देखा तो पाया कि वहां दो संदिग्ध व्यक्ति, सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13- AS -4048 के पास खड़े थे, जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे,

2. लक्की अंसारी उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम प्रेम नगर, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ. ग)। का रहने वाला बताया, पुलिस ने जब उनकी व स्कूटी की तलाशी ली तो , पुलिस को स्कूटी की डिक्की में प्लास्टिक की थैली में बांधकर रखा हुआ,30 पत्ता में 720 नग प्रतिबंधित नशीली SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल मिला, जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों संदेहियों क्रमशः राशिद अली व लक्की अंसारी से उक्त कैप्सूल को रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका,




