फसल विवरण में हुए गड़बड़ी को  लेकर  किसानों ने सैंकड़ो की संख्या में सौंपा ज्ञापन

फसल विवरण में हुए गड़बड़ी को लेकर किसानों ने सैंकड़ो की संख्या में सौंपा ज्ञापन

October 7, 2025 0 By Ajeet Yadav

रोहित यादव

बलरामपुर :-

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत लड़कुंड एवं महंगाई में फसल विवरण में हुए गड़बड़ी को सुधारने के लिए किसानों ने सैकड़ों के संख्या में तहसीलदार के नाम पटवारी को ज्ञापन सोपा है। वहीं किसानों का कहना है कि डिजिटल गिरदावारी के दौरान फसल विवरण में गलत फसल दर्ज हो गया है जिसे तत्काल सुधार किया जाए।


ग्राम पंचायत लड़कुंड उपसरपंच दुलेश्वर यादव ने कहा


किसानों का फसल विवरण में गलत फसल दर्ज किया गया जिसके वजह से किसानों को फसल बेचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा ,

जिससे किसानों के हित को देखते हुए इसे तत्काल सुधार किया जाना चाहिए। वहीं लड़कुंड उपसरपंच में बताया कि पटवारियों के द्वारा गलत नक्शा काटने के वजह से डिजिटल गिरदेवाली करने में समस्या हो रहा है । गलत नक्शा के वजह से जिनका भूमि रोड किनारे वह वह जंगल में दिखा रहा है।

पटवारी अनुमति पैकरा ने क्या कहा

पटवारी अनुमति पैकरा ने कहा कि किसानों से फसल विवरण सुधारने के लिए आवेदन लिया जा रहा है। 10 अक्टूबर तक यह आवेदन लिया जाएगा तत्पश्चात पुनः जांच कर फसल विवरण में सुधार का काम किया जाएगा।