दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को कुसमी पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
October 6, 2025रोहित यादव
बलरामपुर :-
बलरामपुर जिले के कुसमी पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी राकेश कुमार भगत निवासी कुसमी के द्वारा थाना कुसमी में उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 04/10/25 से 05/10/25 की दरम्यानी रात ग्राम भूलसीकला थाना कुसमी में स्थित प्रार्थी की मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दुकान से 02 नग मोबाइल चोरी कर ले गया है।



