घिवरा में दशहरा महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

घिवरा में दशहरा महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

October 6, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा –

जैजैपुर विकासखण्ड अंर्तगत मां डोकरी दाई की पावनधरा ग्राम पंचायत घिवरा में 30 फूट रावण का पुतला दहन किया गया और

रात्रि में तुलसी के चौरा लोककला मंच परसाडीह सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रावण दहन के साथ श्रीराम की वानरी सेना का भब्य शोभायात्रा निकाली
गई वहीं दशहरा मैदान में बहुत सुंदर राम रावण युद्ध की जीवंत झांकी दिखाई गई।रावण दहन में श्रीराम द्वारा
बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर सरपंच विनय कुमार कश्यप,पंचगण सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कश्यप,
जितेन्द्र तिवारी ने किया। रात्रिकालीन कार्यक्रम में सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष
द्रौपदी किर्तन चंद्रा जी, अध्यक्षता विनय कुमार कश्यप सरपंच, गोपी सिंह ठाकूर,सुशीला सिन्हा जिपंस,
पुष्पा परदेशी खूंटे जनपद अध्यक्ष,सुनीता गोपी कश्यप जनपद सदस्य, सीताराम चंद्रा,लक्ष्मीप्रसाद कश्यप उपसरपंच पंचगण विशेष रूप से उपस्थित थे।
उन्होंने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।