परिवहन चेक पोट धनवार में शासकीय कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार , भेजे गए जेल
October 6, 2025रोहित यादव
बलरामपुर : –
परिवहन उप निरीक्षक भूषण ध्रुव के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र इस आशय का पेश किया कि प्रार्थी आर.टी.ओ. बेरियर में हमराह परिवहन उप निरी. सिधार्थ पटेल प्र.आर. कौशल साहु, के अपने डियूटी में तैनात था की करीब 22.10 बजे करीब आरोपी चंदन यादव कैलाश यादव उपेन्द्र उर्फ गोलु एवं अन्य 05 अज्ञात लोग आर.टी.ओ. बेरियर में आये और पूर्व की विवाद को लेकर वाद विवाद करने लगे और सभी लोग आर.टी. ओ. ऑफिस के अंदर घुसकर मों बहन की गंदी गंदी गाली देकर प्रार्थी और उसके ड्रायवर ओम प्रकाश राजवाडे से मारपीट करने लगे तथा सभी के द्वारा आर.टी.ओ. कैम्पस आवासिय परिसर में घुसकर उपस्थित स्टाफ के साथ गाली गलौज करने लगे तथा परिवहन निरीक्षक महेन्द्र सिंह कुलदीप के रूम में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डालकर गाली गलौज करते मारपीट किये है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, एवं गवाहों के कथन से दिनांक 01.01.2025 को चंदन यादव एवं पीकप चालक के द्वारा तेज गति से पीकप चलाकर बेरिकेट के उपर चढ़ा दिया था
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी का नाम निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, उप निरीक्षक रघुनाथ सिंह मरावी, सउनि. धनसिंह सांडिल्य, प्र.आर. 12 पंकज पोर्ते, आरक्षक आर.742 विवेक कुमार, आरक्षक 1128 अनिल पण्डयार शामिल रहे।



