पत्थलगांव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार बस्तियों में से एक बस्ती “पुरानी बस्ती” का निकला पथसंचलन… शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 1 बस्ती से ही संचलन में शत (100) स्वयंसेवक हुए सम्मिलित
पूरे विश्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अभी अपने 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयदशमी का शताब्दी वर्ष पथसंचलन निकाल रहा है ।
इस वर्ष कुछ अलग है : पहले पूरे नगर अथवा खंड का पथ संचलन एकसाथ निकाला जाता था , किंतु इस वर्ष संघ की अंतरराष्ट्रीय योजना के तहत प्रत्येक नगरों में चार बस्तियों में संचलन अलग-अलग निकाला जा रहा है । प्रत्येक खंडों में अलग-अलग मंडलों में संचलन का आयोजन किया जा रहा है । जिससे संघ लगभग प्रत्येक घर में पहुंच रहा है , आने वाले समय में संघ पूर्ण महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आएगा । इसी तारतम्य में पत्थलगांव नगर में भी पत्थर गांव नगर में चार बस्तियों का विभाजन किया गया है , जिसमें से एक बस्ती “पुरानी बस्ती” का पथसंचलन का आयोजन आज दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को किया गया ।
पत्थलगांव के पुरानी बस्ती का यह शताब्दी वर्ष पथसंचलन पूरे जशपुर रोड में कदम से कदम मिलाकर पुरानी बस्ती एवं प्रेमनगर में स्थित मंगल भवन पहुंचकर अपने कार्यक्रम का समापन किया । संचलन में 100 से भी अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया ।
विजयादशमी पथसंचलन के इस कार्यक्रम में माननीय जिला संचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्थलगांव के प्रतिष्ठित कृषक बलदेव नायक जी रहे , जिन्होंने जीवन में अनुशासन का महत्व बताया एवं संघ को अनुशासन का प्रतिरूप बताया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में सरगुजा विभाग के विभाग प्रचारक श्री हेमंत नाग जी ने कहा ; “संघ ने इस वर्ष पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है एवं उसे क्रियान्वयन करने का बीड़ा उठाया है : जिसमें पहले परिवर्तन में स्वयंसेवकों ने “सामाजिक समरसता” के तहत सभी देशवासियों को सामाजिक तालमेल बनाने एवं ऊंच नीच का भेद मिटाने का संकल्प लिया है । दूसरे परिवर्तन में स्वयंसेवकों ने “कुटुंब प्रबोधन” के तहत परिवार में आपसी तालमेल बैठाने एवं सामंजस्य बनाने का संकल्प लिया है । तीसरे परिवर्तन में स्वयंसेवकों ने “पर्यावरण संरक्षण” के तहत पर्यावरण के अनिश्चित विदोहन को रोकने एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया है ।
चौथे परिवर्तन में स्वयंसेवकों ने “नागरिक कर्तव्य बोध” के तहत कानून के अनुसार प्रत्येक नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया । पांचवें परिवर्तन में स्वयंसेवकों ने “स्वदेशी” के तहत अपने ही देश के उत्पादों का उपभोग करने का संकल्प लिया है ।”
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रचारक कमलेश चंद्रा जी के मार्गदर्शन में नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल , सह नगर कार्यवाह आयुष अग्रवाल , व्यवस्था प्रमुख शिखर बंसल , संपर्क प्रमुख साकेत अग्रवाल , प्रचार प्रमुख राहुल शर्मा , घोष प्रमुख अमन साहू , घोष प्रमुख आलेख यादव , सह बस्ती प्रमुख वीरेंद्र तिवारी जी एवं मुरारी ठाकुर जी उपस्थित रहे । साथ ही जिला कुटुंबोधन प्रमुख सतीश मिश्रा जी एवं जिला मुख्य मार्ग प्रमुख जगदीश यादव जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ ।