साय की आंधी में कांग्रेस तहस-नहस: मुख्यमंत्री बोले, जो पार्षद नहीं बन सकते, वो पिछली सरकार में महापौर बन गये थे…भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार
February 16, 2025
निकाय चुनाव में इस बार भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। भाजपा ने सभी 10 के 10 नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया है। वहीं नगर पालिकाओं में भी भाजपा का दबदबा हो गया है। भाजपा की इस जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 13 महीने में जो काम किया है उस पर जनता ने विश्वास की मुहर लगायी है।
घोषणा पत्र काफी सोच समझकर बनाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं और जनता का धन्यवाद करते हैं आभार व्यक्त करते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाते आश्वस्त करना चाहेंगे कि अटल विश्वास पत्र के कामों को हम पूरा करेंगे। घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल विश्वास पत्र को बहुत-बहुत समझ कर बनाया गया है। किसी को ठगने के लिए नहीं, बल्कि वादों को पूरा करने के लिए घोषणा पत्र बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की तरह धोखा देने का काम भाजपा नहीं करती है।
जो पार्षद का चुनाव नहीं जीत सकते, वो महापौर बन गये थे
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में हमारे शीर्ष नेताओं कभी मार्गदर्शन मिला, इसके लिए उनको भी धन्यवाद देना चाहेंगे। टीम भावना से भाजपा ने काम किया, इसके लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी मुख्यमंत्री ने दिया। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मेयर का अप्रत्यक्ष चुनाव कराकर लोकतंत्र की हत्या की थी। भाजपा ने लोकतंत्र को बहाल करने की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने एजाज ढेबर का नाम लिये बगैर कटाक्ष किया कि पिछली बार जो महापौर थे, वो इस बार पार्षद का भी चुनाव नहीं जीत सके, ये साबित करता है कि किस तरह से पिछली सरकार ने महापौर बनाया था।
और भी बेहतर परिणाम होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में अभूतपुर्व सफलता मिली है। 10 में से 10 नगर निगम में हम जीत रहे हैं। 49 नगर पालिका चुनाव में 33 में बीजेपी जीत चुकी है। चुनाव समाप्त होते होते परिणाम और कुछ होगा।
जीवर्धन चौहान को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने महापौर बने नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि रायगढ़ में चाय बेचने वाले को टिकिट दिया गया था। वो तीस सालों से चाय बेचकर अपनी जीविका चलाते हैं। बहुत मेहनती थे, पार्टी ने उन्हें टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज की। जीवर्धन चौहान 34 मतों से ज्यादा रायगढ़ में चुनाव जीते है। उन्होंने मीनल चौबे और पूजा विधानी को भी धन्यवाद दिया
कुनकुरी की हार पर कहा…
वहीं, कुनकुरी विधानसभा में मिली हार को लेकर उन्होंने कहा कि जनता का फैसला शीरोधार्य हैं। उन्होंने कहा कि कुनकुरी विधानसभा मेरा क्षेत्र है वहां परिणाम ठीक नहीं आया। कुनकुरी क्षेत्र की जनता का भी आभार उन्होंने जताया। मुख्यमंत्री कहा कि मैं वहां की जनता को आश्वस्त करता हूं, कि विकास के काम नही रुकेंगे। मेरा क्षेत्र है विश्वास दिलाता हूं जनता का हर काम किया जायेगा।