(विराट दशहरा महोत्सव में जुटेंगे जनप्रतिनिधि और होगा चंपा निषाद का सांस्कृतिक कार्यक्रम)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा -6 अक्टूबर को अंचल का सबसे बड़ा और भब्य दशहरा महोत्सव का आयोजन बिर्रा दशहरा मैदान में आयोजित किया गया है।हर साल की तरह ग्राम पंचायत बिर्रा एवं विराट दशहरा महोत्सव समीति द्वारा भब्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष शाम 7 बजे भब्य आतिशबाजी और राम रावण का युद्ध के साथ रावण दहन किया जाएगा।कहार मोहल्ला से गाजे-बाजे के साथ राम की वानरी सेना और रावण की आसूरी सेना रथ पर सवार होकर राजमहल दीवान मुहल्ला, ठाकूरदेव मुहल्ला,दाऊ मुहल्ला मुख्य मार्ग,बस स्टैंड,चंडी मंदिर होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी।रथ पर राजमहल के राजकुमार भी सवार होंगे। रात्रिकालीन कार्यक्रम में निर्मला ठाकुर सांस्कृतिक लोककला मंच भुईयां के भगवान रायपुर गायिका चंपा निषाद की प्रस्तुति होगी। रात्रिकालीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघवेन्द्र सिंह जी अकलतरा विधायक, अध्यक्षता श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू सरपंच बिर्रा, बालेश्वर साहू जी विधायक जैजैपुर, व्यास कश्यप जी विधायक जांजगीर चांपा, रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर,संदीप साहू विधायक कसडोल, श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़, शेष राज हरबंस विधायक पामगढ़,गगन जयपुरिया जी उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत जांजगीर चांपा, श्रीमती मोहन कुमारी साहू जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, रितेश रमण सिंह जनपद सदस्य बम्हनीडीह बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी करेंगे।
आयोजन को लेकर रावण बनाने और मंच व्यवस्था तथा मैदान की साफ़ सफाई व्यवस्था की जा रही है। दशहरा महोत्सव को सफल बनाने संरक्षक लाल रेवती रमण सिंह, लाल बाबा जी, गीताराम तिवारी,विजय बहादूर सिंह,अर्जून महराज,चेतन प्रताप सिंह,पियुष सिंह, प्रतीक प्रताप सिंह,श्रवण कुमार कश्यप, नंदलाल श्रीवास,सौखीलाल पटेल नरेंद्र यादव रोहनलाल कश्यप उपसरपंच श्रीमती विमला गोपाल कश्यप, भोलाराम देवांगन, एकांश पटेल,धनसाय कश्यप खेदू राम छतबाई कर्ष विमला चौहान राहूल कश्यप छोटेलाल केंवट हेमंत कुमार साहू मधुराज सिंह,राधे केशरवानी कमल कटकवार प्रकाश देवांगन, जगदीश प्रसाद बंजारे लक्ष्मण पटेल प्रदीप देवांगन, बजरंग साहू डॉ कुश पटेल सहित सहित समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।