बिर्रा – जय मां दुर्गा सेवा समिति फुलवारी पारा (डोंगिया मुहल्ला) में नवरात्रि पर्व पर नवमी तिथि को रात्रिकालीन जसगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जय बजरंग जसगीत गायन पार्टी हरेठीकला ने अपने शानदार झांकी और वेशभूषा से प्रथम विजेता घोषित किया गया।
जिन्हें प्रथम पुरस्कार 11001 रूपए और चैलेंज शील्ड प्रदान किया गया।वही द्वितीय 9001 मिरौनी बैराज, तृतीय 7001 पेंड्री,चतुर्थ 5001 बिर्रा ,पंचम 4001 बनडभरा,षष्ठम 3001 सोनादह,सप्तम 2001 देवरहा सहित अन्य सभी शामिल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
आयोजन को लेकर आचार्य पं दिलीप पाण्डेय अर्जून महराज, सरपंच श्रीमती पिलीबाई साहू,यजमान श्रीमती सीमा राजेश यादव,राजकुमारी द्वारिका धीवर, संरक्षक एकादशिया साहू, मोहनलाल यादव, अध्यक्ष फीरूराम यादव,लक्ष्मण पटेल,रवि कुमार कहार,सुकलाल यादव,छोटू यादव,मोहन साहू,मनोज, कैलाश,तेरसराम, योगेश कुमार रामेश्वर साहू चुनीलाल सहित मां सेवा समिति फुलवारी पारा डोंगिया मुहल्ला बिर्रा के सहयोगी शामिल हुए।
यज्ञ हवन पूर्णाहुति सामूहिक भोजन के और जसगीत गायन पार्टी के गाजे-बाजे के साथ डोंगिया तालाब में दूर्गा विसर्जन किया गया।