कर्मा नृत्य के साथ मां अंबे का विसर्जन

कर्मा नृत्य के साथ मां अंबे का विसर्जन

October 3, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – शारदीय क्वांर नवरात्र पर्व अंचल के देवी मंदिर और दूर्गा पंडाल में मां जगत जननी अंबे की प्रतिमा विराजित कर बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

इसी कड़ी में नवयुवक दूर्गोत्सव समीति दाऊ मुहल्ला में नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन सुबह शाम आरती समय भीड़ लगी रही। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी गुलाबचंद तिवारी विकास तिवारी ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए माता भक्तों को शुभाशीर्वाद प्रदान कर गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दूर्गा पंडाल में प्रतिदिन जसगीत गायन,जगराता और बच्चों का डांडिया गरबा नृत्य प्रस्तुत किए गए।महानवमी को यज्ञ हवन पूर्णाहुति पश्चात महाआरती नव कन्या भोज ब्राह्मण भोज और सामूहिक भोज आयोजित की गई।
दशहरे के दिन मंत्र विसर्जन कर करमा नृत्य के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए समतला तालाब में विसर्जन किया गया। विसर्जन में मुहल्ले की माताएं बहनें और नवयुवक साथी शामिल हुए।
आयोजन को लेकर मुख्य यजमान कुलदीप कश्यप धर्मपत्नी श्रीमती स्मृति कश्यप और मनोज कुमार कश्यप धर्मपत्नी श्रीमती बिंदू कश्यप, गौतम कश्यप राजू कश्यप जीवनचंद यादव निलांबर सिंह खम्हन सार्वा रामकृष्ण कश्यप तिलकराम कश्यप पुनीराम कश्यप राजकमल कर्ष नंदकुमार कश्यप राजेश कुमार राजू कर्ष उमाशंकर कर्ष संतोष कुमार साहू सुरेश कुमार चंद्रा संजय अग्रवाल संतोष कुमार सोनी अमृत साहू महेश कुमार छोटेलाल केंवट देवचंद यादव सुरेश कुमार कर्ष माखनलाल राहूल कश्यप अजय कुमार बिट्टू लालू संजू फेंकू लाल सहित नवयुवक दूर्गोत्सव समीति दाऊ मुहल्ला के सभी सदस्य उपस्थित थे।