बिर्रा थाने में हुई शस्त्र पूजा

बिर्रा थाने में हुई शस्त्र पूजा

October 2, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – बिर्रा थाने में गुरुवार को विजयादशमी के पावन अवसर शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की साफ़ सफाई कर आचार्य पं चित्रभानू पांडेय और पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराया गया और प्रतीकात्मक कुम्हड़ा (रखिया) की बली दी गई ।

इस अवसर पर आचार्य जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार लंका युद्ध से पहले भगवान श्री राम नौ दिनों तक आदिशक्ती दूर्गा की पूजा कर अपने शस्त्र धनुष की भी पूजा की और रावण का वध कर वनवास पूरा करते हुए माता जानकी और भाई लक्ष्मण सहित अयोध्या वापस लौटे थे। तब से विजयादशमी दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत की परंपरा मनाई जाती है।
इस दिन थाना में भी शस्त्रों की पूजा की जाती है।इस अवसर पर थाना प्रभारी जय कुमार साहू, एएसआई मुकेश पांडेय,तीजराम जांगड़े, प्रधान आरक्षक डोमनिक तिग्गा, अनिल अजगल्ले,आरक्षक सोनहर जगत, भूवनेश्वर साहू, दिलीप कश्यप,संजय उजीर, राजकुमार शास्त्री, रामकुमार साहू, रघुवीर यादव,रितू लहरे, शीला कश्यप सहित थाना स्टाप उपस्थित थे। थाना प्रभारी जय कुमार साहू ने सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी।