जशपुरनगर स्थित विभिन्न दुर्गा पंडालो में एसएससी शशि मोहन सिंह एवं अपनी पत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथमाता दुर्गा से आशीर्वाद लिए
October 1, 2025उन्होंने जशपुर वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की,
दुर्गा पूजा दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/ कर्मचारियों से समक्ष में मिलकर उनका हौसला बढ़ाते हुए और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु सख्त हिदायत दिया गया।
चंद्रभान यादव जशपुर
जशपुर। दुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर एसएससी शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ जशपुर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा-अर्चना और पंडाल भ्रमण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की और आयोजकों की ओर से किए जा रहे व्यवस्थाओं की भी सराहना कीउन्होंने कहा कि दुर्गा महोत्सव केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
युवाओं को दिया संदेश इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए एसएससी शशि मोहन सिंह ने कहा कि – *युवा पीढ़ी किसी भी समाज की रीढ़ होती है, पढ़ाई और शिक्षा पर पूरा ध्यान देना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें नशामुक्ति, स्वच्छता, यातायात सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों में भी शामिल होना चाहिए। इससे न केवल समाज में जागरूकता आएगी बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी पहचान भी बनेगी।
माता दुर्गा से की विशेष प्रार्थना, एसएससी शशि मोहन सिंह और उनकी पत्नी ने माता दुर्गा के समक्ष यह प्रार्थना की कि जिले के सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा में सफलता मिले और वे समाज सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ें।
समिति एवं लोगों ने किया स्वागत
पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं और नागरिकों ने एसएससी शशि मोहन सिंह व श्रीमती रेखा सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने उनके द्वारा दिए गए प्रेरणादायक संदेश की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया।



