रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी बढ़त, देखिये सभी 10 नगर निगमों का कैसा है हाल

रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी बढ़त, देखिये सभी 10 नगर निगमों का कैसा है हाल

February 15, 2025 0 By Ajeet Yadav
नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो रहा है। मतगणना स्थलों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

महापौर पद के लिए इनके बीच मुकाबला

रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ती प्रमोद दुबे
दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमार और कांग्रेस की प्रेमला पोषण साहू
राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव और कांग्रेस के निखिल द्विवेदी
जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू
रायगढ़ में भाजपा के जीवर्धन चौहान और कांग्रेस के जानकी काटजू
कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत और कांग्रेस की उषा तिवारी
बिलासपुर में भाजपा की पूजा विधानी और कांग्रेस के प्रमोद नायक
अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत और कांग्रेस के अजय तिर्की
चिरमिरी में भाजपा के राम नरेश राय और कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल
सभी निगमों में भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त
रायपुर नगर निगम में अब तक की काउंटिंग में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 34 हजार वोट से आगे चल रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 17101 वोट मिले हैं। भाजपा 17688 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
अंबिकापुर नगर निगम में महापौर की भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत तीन हजार से अधिक मतों से डॉ. अजय तिर्की से आगे चल रही हैं।
चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय 2900 से अधिक मतों से डॉ. विनय जायसवाल से आगे चल रहे हैं।
बिलासपुर में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी करीब 9 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
दुर्ग नगर निगम में पहले राउंड की गिनती पूरी। भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार 16877 मतों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस की प्रेमलता साहू पीछे चल रही हैं।
रायगढ़ में भाजपा के जीवर्धन चौहान की बढ़त बरकरार
कोरबा में भाजपा की संजू देवी की बढ़त बरकरार
जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय चल रहे हैं आगे
राजनांदगांव में मधुसूदन यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी पर बनायी बड़ी बढ़त