कलेक्टर रोहित व्यास ने जनपद पंचायत, समाज कल्याण और मत्स्य पालन विभाग की ली समीक्षा बैठक विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने को कहा
September 30, 2025
चंद्रभान यादव जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने स्वच्छता अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों को समय पर और प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, सेग्रीगेशन शेड की प्रगति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, फीकल स्लज मैनेजमेंट की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छता श्रमदान को लोगों के बीच जागरूकता अभियान के रूप में संचालित कर इसे सभी विकास खंडों में सतत रूप से चलाने पर जोर दिया। कलेक्टर श्री व्यास ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में कलेक्टर ने अधिकारियों को लोन रिकवरी रेट को संतुलित रखते हुए अधिक से अधिक पात्र स्व-सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को बिहान योजना से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक कर इससे जोड़ने को कहा। इसके अलावा कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने अमृत सरोवरों को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से मछली पालन तथा सब्जी-भाजी उत्पादन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, जनपद पंचायतों के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।