भाजपा की बंपर जीत से मुख्यमंत्री गदगद, बोले, अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार, ये विश्वास भी दिलाया

भाजपा की बंपर जीत से मुख्यमंत्री गदगद, बोले, अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार, ये विश्वास भी दिलाया

February 15, 2025 0 By Ajeet Yadav

छत्तीसगढ़ के 3 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर से मंजूषा भगत, चिरमिरी से रामनरेश राय के बाद जगदलपुर में संजय पांडे और राजनांदगांव से मधुसूदन यादव ने जीत दर्ज की है।

राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हरा दिया है। वहीं जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हराया। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया।

चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 6 निगम में बीजेपी लीड कर रही है।रायपुर में मीनल चौबे 70,000 वोट से बढ़त बनाई हुई हैं। 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। लोरमी में भाजपा की जीत पर डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके। भाजपा की जबरदस्त जीत पर मुख्यमंत्री विष्णदेव साय की प्रतिक्रिया आयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।