
नगर पंचायतों में भाजपा का दबदबा, देखिये कौन कहां जीता, नगर निगमों का भी जानिये ताजा हाल
February 15, 2025छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग चल रही है। भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में 9 में भाजपा आगे चल रही है।
कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने 81 वोट से जीत दर्ज की
सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की है।
बलौदाबाजार: कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गोपी साहू जीते
.भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत में BJP की जीत
विश्रामपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी निर्मला यादव जीती। कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला सोनी को 850 वोटों से हराया
घरघोड़ा नगर पंचायत पर निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी ने दर्ज की जीत
धरमजयगढ़ में भाजपा के अनिल सरकार जीते
खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के कमल गर्ग ने दर्ज की जीत
किरोड़ीमल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के हरिकिशोर चंद्रा जीते
सरगुजा के लखनपुर नगर पंचायत में भाजपा की सावित्री दिनेश साहू ने जीत दर्ज की
लैलूंगा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर शिखा जायसवाल ने दर्ज की जीत
रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा के मानी मोहित सतपथी जीती
महासमुंद के पिथौर नगर पंचायत से भाजपा के अध्यक्ष देवसिंह निषाद जीते
नगर निगम में कौन आगे
रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चौबे आगे
अंबिकापुर नगर निगम में कांग्रेस को मामूली बढ़त
रायगढ़ नगर निगम में भाजपा के जीवर्धन चौहान आगे