श्री रामलला दर्शन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

श्री रामलला दर्शन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

September 28, 2025 0 By Ajeet Yadav

चंद्रभान यादव जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के वृद्धजनों एवं श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएँ शासन द्वारा सुनिश्चित की जाती हैं।
इस योजना के माध्यम से अब तक हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया है।
बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत महुआडीह निवासी श्री गोपी गुप्ता ने कहा कि दृ “साठ वर्ष की उम्र तक हमने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर पाएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार में यह सपना साकार हुआ। शासन की इस पहल के लिए हम आभारी हैं।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत पंड्रापाठ की श्रीमती मोहनाई ने भावुक होकर कहा कि दृ “हमें अयोध्या जाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला, जो जीवन में कभी संभव नहीं लगता था। वहाँ जाकर दर्शन करना बहुत ही अच्छा लगा। सरकार ने हमारे लिए ठहरने, खाने और अन्य सभी व्यवस्थाएं की थीं, जिसके लिए हम धन्यवाद देते हैं।