जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया व सभापति मोहन कुमारी साहू ने दुर्गा पंडालों में पहुंच कर लिया आशीर्वाद

जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया व सभापति मोहन कुमारी साहू ने दुर्गा पंडालों में पहुंच कर लिया आशीर्वाद

September 28, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा- शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व दुर्गा पूजा के दौरान जिले के पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया व सभापति मोहन कुमारी साहू ने स्थानीय दुर्गा पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और माँ दुर्गा से आशीर्वाद लिया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया व सभापति मोहन कुमारी साहू ने पंडालों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और वहां उपस्थित भक्तों के साथ उत्सव की खुशी साझा की। सिलादेही, बिर्रा, देवरहा, किकिरदा,बसंतपुर आदि गावों दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिए आशीर्वाद
गगन जयपुरिया ने इस अवसर पर कहा कि दुर्गा पूजा हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश लाती है।
उनका मानना है कि इस पर्व के दौरान सभी समुदायों को एकजुट होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनना चाहिए, ताकि समाज में भाईचारे का वातावरण बने। वहीं सभापति मोहन कुमारी साहू ने भी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।
इसके साथ ही, उन्होंने क्षेत्र के विकास और शांति की कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को संयम और खुशी के साथ मनाएं, और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए हर संभव प्रयास करें।उनके पंडालों में पहुंचने पर आयोजकों और भक्तों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर नवयुवक दूर्गोत्सव समीति दाऊ मुहल्ला बिर्रा के आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने पूजा अर्चना कराया गया। आयोजन समिति ने शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर खम्हन सार्वा,निलाम्बर सिंह,रामकृष्ण कश्यप, तिलकराम कश्यप, पंचराम कश्यप, एकांश पटेल, राजकमल कर्ष, पुनीराम कश्यप, छतबाई कर्ष, गौतम कश्यप, राजू कर्ष उमाशंकर, अवधेश कुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।