सिलादेही में कलशयात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा कल..

सिलादेही में कलशयात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा कल..

September 28, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा- हसदेव महानदी संगम तट स्थित ग्राम सिलादेही में पटेल परिवार द्वारा स्व. पितांबर पटेल (सेवानिवृत्त शिक्षक) एवं स्व. श्रीमति कंचन बाई पटेल की पावन स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कल 29 अक्टूबर कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा।

कथाव्यास पं. मिथलेश्वरनंद दुबे जी (जगन्नाथ प्रांगण रगजा सक्ती वाले) होंगे। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर तीन बजे से हरि कृपा तक।कथा प्रसंग में 30 सितंबर को कपिल अवतार,1 अक्टूबर को प्रहलाद चरित्र, 2 अक्टूबर को कृष्ण जन्म कथा (नंदोत्सव), 3अक्टूबर को बाललीला, गोवर्धन पूजा, 4अक्टूबर को रूखमणी विवाहोत्सव, 5अक्टूबर सुदामा चरित्र कथा विश्राम,6अक्टूबर को ब्राह्मण भोजन गीतापाठ, तुलसी वर्षा हवन सहस्त्र धारा 6 को स्व पितांबर पटेल जी का वार्षिक श्राद्ध होगा।आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती शोभा- अभिषेक पटेल, श्रीमति लक्ष्मीन- मोहनेश्वर पटेल होगे।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर श्रीमती आनंद बाई- अश्वनी, श्रीमति संतोषी विनोद, श्रीमती अनुराधा अनिल पटेल, श्रीमती शुकवारा- युधिष्ठिर, श्रीमती पुष्पा-दीपक पटेल, देवलाल पटेल, अतुल पटेल जुटे हुये है।