स्कूली बच्चों ने किया शिक्षकों के साथ देवी दर्शन

स्कूली बच्चों ने किया शिक्षकों के साथ देवी दर्शन

September 27, 2025 0 By Ajeet Yadav

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

(नौ फीट लंबा माला से माता को सजाया गया)

बिर्रा – शारदीय नवरात्रि पंचमी के पावन अवसर पर शा.पू.मा. विद्यालय बिर्रा के छात्राओं एवं समस्त शिक्षक स्टॉफ के साथ धार्मिक एवं शैक्षणिक भ्रमण किया गया,

जिसमें सर्वप्रथम संजय नगर बिर्रा में आदिशक्ति दुर्गा मां का दर्शन किया गया , उसके बाद ठाकुरदेव मोहल्ला होते हुए दाऊ मोहल्ला बिर्रा के भव्य पंडाल में विराजित दुर्गा माता जी का दर्शन किया गया,
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नौ फीट लंबा फूलों से बना हार एवं श्रीफल अर्पित कर पूजन किया गया,इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक संतोष कुमार यादव, शिक्षक अगास राम कश्यप, श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती सरोजनी डडसेना, तुलेश्वर देवांगन, घनश्याम देवांगन,नागेश देवांगन सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।