पुष्पलता दिनकर का प्रयोगशाला तकनीशियन पद पर चयन
September 27, 2025जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
(सीजी गवर्नमेंट जाब्स इनफार्मेशन ग्रुप जोरेला की धमाकेदार उपलब्धि)
बिर्रा – प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली, कुशाग्र बुद्धि की धनी ग्राम कोसीर (पामगढ़ विकासखण्ड) निवासी कु.पुष्पलता दिनकर ने अपने बड़े भैया अरुण दिनकर जी जो कि शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं उनके मार्गदर्शन में स्व अध्ययन कर उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनिशियन का पद प्राप्त की हैं। लंबे समय से इस ग्रुप से जुड़कर मार्गदर्शन लेते रहे हैं। आपके इस सफलता से हम गौरवांवित हैं। आपने सफल हो कर अपने घर, परिवार, गाँव और पूरे क्षेत्र का नाम उज्ज्वल किया है।




